Crime News: भोपाल के निशातपुरा पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ बलात्कार, दैहिक शोषण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। दरअसल, सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग की युवक से दोस्ती हो गई थी। आरोपी मां से मिलाने का कहकर उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करने लगा था अब आरोपी शादी करने की बात से साफ मुकर गया है। जब पीड़िता को पता चला कि युवक के परिजन उसकी रिश्ते की कहीं और बात कर रहे है तो उसने पुलिस को शिकायत की थी।
पुलिस के अनुसार 18 साल की युवती बागमुगालिया में रहती है। उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से शिव नगर पीपल चौराहा करोंद निवासी अभिषेक से हुई थी। उस समय युवती 17 साल की थी और 12 वीं कक्षा पढ़ रही थी, साथ ही एक मॉल में प्राइवेट नौकरी भी करती थी।
पहली बार आरोपी उससे मिलने मॉल पहुंचा था और वहां प्रेम का इजहार किया। इसके बाद दोनों साथ घूमने लगे। बालिग होते ही उसने पीड़िता का शादी का कहा और मां से मिलाने का कहकर अपने घर बुला लिया। 8 अगस्त 2022 को पीड़ित उसके साथ बाइक से उसके घर मां से मिलने के लिए पहुंची।
इस दौरान घर पर कोई नहीं था घर सुना होने के का फायदा उठाकर उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने कहा था कि जल्द ही शादी कर लेंगे। अब आरोपी शादी करने की बात से साफ मुकर गया है। पीड़िता को पता चला कि उसके परिजन उसको शादी के लिए कहीं और बात कर रहे हैं तो पुलिस को शिकायत की गई।