सोशल मीडिया पर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स की तस्वीरें वायरल हैं। तस्वीरों में डिविलियर्स मुंबई में एक लोकल चाय की दुकान पर चाय की चुस्कियां लेते नज़र आ रहे हैं। वैसे भी एबी डिविलियर्स अपने विनम्र और डाउन डू अर्थ स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनकी चाय पीते हुए वायरल हो रही तस्वीरों को फैन्स का काफी प्यार मिल रहा है।

प्रोटियाज के पूर्व कप्तान पिछले हफ्ते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के साथ बातचीत करने के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे। ये चर्चा है, कि वह आईपीएल 2023 के दौरान फ्रेंचाइजी के लिए खास भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने 2011 से 2021 तक एक खिलाड़ी के रूप में RCB का प्रतिनिधित्व किया वे असाधारण प्रदर्शन करने वालों में से एक थे। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लेटेस्ट फोटोज़ में, डिविलियर्स को मुंबई में एक लोकल शॉप की सीढ़ियों पर बैठे देखा जा सकता है, अपने गैर-ग्लैमरस अवतार में वे कप चाय का आनंद लेते हुए पूरी तरह से रिलेक्स्ड नज़र आ रहे हैं।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीकी महान ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ भी मुलाकात की और "83" स्टार के साथ क्रिकेट के बारे में बात की। कुछ दिन पहले उनका मुंबई में प्रशंसकों के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था।