आज मप्र की राजधानी भोपाल से लेकर सुदूर जिलों तक पिंक पॉवर नजर आ रहा है। महिला दिवस पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम के तहत देवास में महिलाओं को 300 करोड़ के ऋण वितरण करेंगे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। महिलाओं को स्वावलंबी व सशक्त बनाने देवास के महिला स्वसहायता समूह को देवास पोषण संयंत्र संचालित करने का जिम्मा भी दिया जा रहा है।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर ऊर्जा डेस्क की 100 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटर भेंट करते हुए हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ अंचलों के थानों में मौजूद महिला ऊर्जा डेस्क की महिला कर्मचारी स्कूटर मिलने से समय पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए उनके तक पहुंच सकेगी और आसामाजिक तत्वों को मुंह तोड़ जवाब दे सकेंगे।
आज 100 वाहन महिला पुलिस कर्मियों को दिए जा रहे हैं, जिससे वह सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंच कर माताओं-बहनों की मदद कर सकें।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 8, 2022
आज #InternationalWomensDay के अवसर पर भोपाल से 'ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क' की पुलिस कर्मियों के 100 वाहनों को फ़्लैग ऑफ किया। https://t.co/mHfhRzZYIu https://t.co/nDCRxKDcRY pic.twitter.com/4qLdq5pu9R
उन्होंने कहा कि यह पहला चरण है, जिसमें 100 स्कूटर महिला पुलिसकर्मियों को सौंपे गए है। कुल 600 स्कूटर महिला पुलिसकर्मियों को सौंपे जाने हैं। जानकारी के अनुसार आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर स्मार्ट सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री द्वारा महिला सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे असली हीरो अभियान से समाज को जोड़ने के लिये सत्य घटनाओं पर आधारित 3 लघु वृत्त चित्रों का लोकार्पण भी किया गया।
महिला डेस्क को वितरित की जाने वाली 100 स्कूटर को उन्होंने हरी झंडी दिखाई। इसके बाद महिला कर्मियों ने स्कूटर की रैली के रूप में स्मार्ट सिटी पार्क से प्रारंभ डिपो चौराहा, बुलेवार्ड ( अटलपथ) प्लेटिनम प्लाजा, रोशनपुरा चौराहा, पुलिस कंट्रोल रूम होते हुये मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पर समापन किया।