कई दलों के चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने दावा किया है कि 'नीतीश भाजपा के संपर्क में हैं। वह कभी भी भाजपा के साथ जा सकते हैं। उन्होंने सभी दरवाजे बंद नहीं किए हैं।' इससे पहले भाजपा के साथ गठबंधन खत्म करने के बाद नीतीश ने कहा था कि वह अब भाजपा के साथ कभी नहीं जाएंगे।
अपनी जनसुराज पदयात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण के भेडिहरवा पंचायत में पीके ने कहा कि सीएम भले इन दिनों आरजेडी के साथ हैं, लेकिन वह कभी भी भाजपा के साथ जा सकते हैं और वह लगातार भाजपा के संपर्क में है। पीके ने वो कड़ी भी बताई जिसके जरिए नीतीश भाजपा के साथ जा सकते है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि 2015 में आपने वोट दिया। ये आदमी 2017 में आपको ठग कर भाग गया। आप नीतीश को मुझसे ज्यादा नहीं जानते होंगे। ये फिर आपको ठग कर निकल जाएगा। प्रशांत ने ये भी कहा कि मुझे कुछ आए चाहे न आए चुनाव लड़ना तो अच्छे से आता है।