भोपाल. आज सावन 2022 का तीसरा मंगला गौरी व्रत है। इसके साथ ही नाग पंचमी का भी व्रत है। आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा आज कन्या राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य आज कर्क में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत ही हैं।
मेष राशिफल
आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्रीसूक्त का पाठ करें और उड़द का दान करें।
वृष राशिफल
आज जॉब सम्बंधित नवीन कार्यों के लिए विशेष सफलता का दिन है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नीला रंग आज शुभ है।
मिथुन राशिफल
व्यवसाय में प्रगति होगी। सफलता आज आसान है। परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग आज शुभ है। तिल का दान करें।
कर्क राशिफल
आज का दिन सफलता देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। आज हरा व पीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।
सिंह राशिफल
जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।
कन्या राशिफल
चन्द्रमा आज इसी राशि में है। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग आज शुभ है। गुड़ का दान करें।
तुला राशिफल
जॉब में पद की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन व्यवसाय में संघर्ष तो जॉब में सफलता देगा। कर्क व मीन राशि के लोग आज आपके लिए हेल्पफुल हैं। पीला व नारंगी रंग आज शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
धनु राशिफल
आज जॉब में किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग आज शुभ है।
मकर राशिफल
जॉब को लेकर आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग आज शुभ है। परिवार के संग यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। राहु की प्रसन्नता के लिए तिल व उड़द का दान करें।
कुंभ राशिफल
आज बिजनेस में प्रोग्रेस का दिन है। धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। हरा व नारंगी रंग आज शुभ है। गाय को केला खिलाएं तथा श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशिफल
आज का दिन जाब में या व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकता है। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। हरा व पीला रंग आज शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व गाय को गुड़ खिलाएं।