प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरबी पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ने टूटे हुए केबल ब्रिज का मुआयना करने के साथ ही हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की है। पीएम मोदी 23 सदस्यों से मिले जिन्होंने अपने परिवार को खो दिया है। साथ ही प्रधानमंत्री ने उन लोगों से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी जिन्होंने इस हादसे में अपने रिश्तेदारों को खो दिया।
अस्पताल में पीएम ने घायलों और उनके परिजनों से भी मुलाकात की। मुलाक़ात के समय सीएम भूपेंद्र पटेल और BJP के अन्य नेता पीएम के साथ ही थे।
प्रधानमंत्री ने दुर्घटनास्थल का भी दौरा किया है। पीएम ने बचाव कर्मियों से भी चर्चा की और पीएम ने पीएम ने हादसे में अपने अपने रिश्तेदारों को खोने वाले लोगों को सांत्वना दी है। मोरबी सिविल अस्पताल का दौरा करने के बाद पीएम मोदी एसपी कार्यालय अधिकारियों व पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होंगे और फिर मोरबी से राजकोट के लिए रवाना होंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मोरबी पहुंचे हैं। जहां रविवार को माच्छू नदी पर बना पुल गिरने की घटना में अबतक करीब 134 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में हुई त्रासदी की समीक्षा के लिए सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता ही की। वहीं इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को अहमदाबाद में होने वाले वाला रोड शो भी रद्द कर दिया गया था।