जापान में सोमवार सुबह जय श्रीराम की गूंज उठी. क्वाड समिट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जब जापान पहुंचे तो इन्हीं जयकारों के साथ उनका स्वागत हुआ.जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर वे क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर जापान में हैं. इस मौके पर योमीउरी शिंबुन अखबार में भारत और जापान के बीच जीवंत संबंधों पर एक आर्टिकल लिखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे हैं। QUAD समिट में हिस्सा लेने आए मोदी के जापान पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर जय श्री राम के नारे लगाए गए। भारतीयों ने यहां कहा- जो काशी को सजाए हैं, वे टोक्यो आए हैं।
टोक्यो में प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम तक रुकेंगे। अपनी करीब 40 घंटे की जापान यात्रा के दौरान PM मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा व ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे। 40 घंटे में 1 राष्ट्रपति, 2 PM के साथ 35 CEO से भी मिलेंगे। इस दौरान वे 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे। यानी
टोक्यो में मोदी ने सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के सलाहकार ओसामू सुजुकी से मुलाकात की। पीएम मोदी फास्ट रिटेलिंग के CEO तदाशी यानाई से भी मिले। दोनों ने भारत में कपड़ा निर्माण के लिए निवेश के अवसरों पर चर्चा की। मोदी ने NEC कॉर्पोरेशन के चेयरमैन नोबुहिरो एंडो से भी मुलाकात की। वे जापान के बिजनेस लीडर्स के साथ बैठक करेंगे. PM मोदी जापान के PM फुमियो किशिदा के बुलावे पर जापान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल मार्च में भारत-जापान ऐनुअल समिट में हिस्सा लेने किशिदा भारत आए थे।