PM Modi On Christmas Day: दुनिया भर में सोमवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर राजधानी दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईसाई समुदाय के सदस्यों के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे.

देखें लाइव:

 

2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य-

यहां पर पहले उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ, फिर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर विश्वास करते हैं. हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि विकास का फायदा हर किसी तक पहुंचे और कोई इससे अछूता ना रहे. ईसाई समुदाय के कई लोगों तक विशेषकर गरीब और वंचितों तक भी आज देश में हो रहे विकास का लाभ पहुंच रहा है.

उन्होंने बताया कि ईसा मसीह ने करुणा और सेवा के मूल्यों को ही हमेशा जीया हैं. उन्होंने एक ऐसा समाज बनाने के लिए काम किया, जिसमें सबके लिए न्याय हो. उसी दिशा में चलते हुए सरकार 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के साथ अपनी विकास यात्रा को भी तेज गति से आगे बढ़ा रही हैं. इस यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण साथी, हमारे युवा हैं.

हम आने वाली पीढ़ियों को दें Better Planet का उपहार-

पीएम मोदी ने बताया कि क्रिसमस पर गिफ्ट देने की परंपरा है, इसलिए हमें इस बात पर विचार करना चाहिए कि कैसे हम आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर प्लेनेट गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं.

बता दें कि इस कार्यक्रम की शुरूआत में प्रधानमंत्री मोदी ने वहां मौजूद सभी लोगों के साथ-साथ देश और दुनिया को भी क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दीं. साथ ही इस दौरान उन्होंने सभी को मैरी क्रिसमस भी कहा.