Independence Day 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों से सोशल मीडिया पर अपनी डीपी बदलकर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की है.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हर घर तिरंगा अभियान की भावना में, चलें अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलते हैं और देश के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत और गहरा करने की दिशा में अपना सहयोग देते हैं.

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स यानी फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम की डीपी बदल दी हैं. अब उनकी डीपी में तिरंगे झंडे की फोटो लगी है.
इस बार कई ख़ास मेहमान होंगे शामिल-
इस बार 15 अगस्त के दिन लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में 1700 खास मेहमान शामिल होंगे. एक आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, पीएम मोदी का संबोधन सुनने के लिए आमंत्रित 1,700 विशेष मेहमानों में जल जीवन मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, अमृत सरोवर योजना और सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट जैसे विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों से जुड़े लोग शामिल हैं.