फीफा ने सुनील छेत्री के जीवन और करियर पर तीन-एपिसोड श्रृंखला जारी की है। छेत्री की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने ट्वीट करके गुरुवार को छेत्री को बधाई दी है। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, "सुनील छेत्री बहुत अच्छा! इससे निश्चित रूप से भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता बढ़ेगी।
फीफा ने छेत्री के जीवन और करियर पर एक श्रृंखला जारी करने की घोषणा करते हुए कहा कि इस कदम से भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता को बढ़ावा मिलेगा। फीफा द्वारा जारी की गई सीरीज़ में भारतीय फ़ुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के जीवन, करियर, उनकी उपलब्धियों और गोल-स्कोरिंग कारनामों को इंगित करते हुए ये सीरीज़ जारी करने की बात कही है।
फीफा ने घोषणा की कि तीन एपिसोड उसके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म फीफा+ पर उपलब्ध हैं। फीफा ने अपने विश्व कप हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है, "आप रोनाल्डो और मेस्सी के बारे में सब जानते हैं, अब तीसरे सबसे अधिक सक्रिय इंटरनेशनल खिलाड़ी सुनील छेत्री की कहानी जानें। कप्तान फैंटास्टिक नाम की ये सीरीज़ अब फीफा+ पर उपलब्ध है।"
38 वर्षीय छेत्री क्रिस्टियानो रोनाल्डो (117) और लियोनेल मेसी (90) के बाद 84 स्ट्राइक के साथ सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले सक्रिय फुटबॉलरों की सूची में छेत्री तीसरे नंबर पर हैं। छेत्री ने 2005 में भारत के लिए खेलना शुरु किया था। इसके बाद से उन्होंने 131 मैच खेले हैं, जिसमें मंगलवार को वियतनाम के खिलाफ खेला गया एक मैच भी शामिल है।
इस सीरीज़ के बाद इस स्टार के बारे में बहुत कुछ ऐसा जानने को मिलेगा जो अभी तक अनदेखा और अनसुना है, चाहे वह उनकी जीवन का संघर्ष हो, या 20 साल की उम्र में उनका भारत के लिए खेलना, या फिर अपनी होने वाली वाइफ के साथ उनका रोमांस और उनके शुरुआती दिन और कई पुरस्कारों के साथ एक फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में शिखर तक पहुंचने की कहानी और उनके कई रिकॉर्डस बनाने की कहानी इसमें शामिल है।