प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाई। इनमें से तीन को उन्होंने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी ने स्कूली छात्रों के साथ बातचीत भी की।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह भोपाल पहुंचे। वे  रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे और पांच वंदे भारत रेलगाड़ियों को झंडी दिखाई। इनमे  दो वंदे भारत कमलापति स्टेशन से रवाना हुईं वहीं तीन अन्य को पीएम ने वर्चुअली झंडी दिखाई।

इसके बाद पीएम मोदी बीजेपी के 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल आने से पहले ट्वीट कर अपने दौरे को विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करने का अवसर बताया है।

पीएम मोदी ने जिन पाँच वंदे भारत रेलगाड़िय़ां हैं- भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस; भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस; रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस; धारवाड़-बैंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस।