प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. नागपुर से मुंबई के 520 किलोमीटर के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है. इस बीच पीएम मोदी ने 11 दिसंबर को नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली छठी ऐसी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 


पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2021 को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में घोषणा की थी कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह के दौरान 75 वंदे भारत ट्रेन देश के हर कोने को जोड़ेगी. पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी 2019 को हरी झंडी दिखाई गई थी. जिसे दिल्ली से वाराणसी रूट पर चलाया गया था. रेल मंत्रालय अगस्त 2023 तक कम से कम 75 वंदे भारत ट्रेनों को शामिल करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है.