पीएम मोदी यूरोप के तीन देशों के दौरे पर हैं। आज यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी डेनमार्क पहुंचे। डेनमार्क में उनका जोरदार स्वागत किया गया। डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन खुद मोदी को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचीं थी। पीएम मोदी डेनमार्क में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
इंडिया-डेनमार्क बिजनेस फोरम को करेंगे संबोधित-
एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत के बाद पीएम मोदी की डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन के साथ चर्चा हुई। इस मुलाकात में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही दोनों देशों की तरफ से संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा। पीएम मोदी यहां इंडिया-डेनमार्क बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे।
डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचे पीएम मोदी-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के यूरोपीय दौरे के दूसरे चरण में डेनमार्क के कोपेनहेगन पहुंचे। हवाई अड्डे पर डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिकसन ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया।
#WATCH कोपेनहेगन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोपेनहेगन, डेनमार्क पहुंचे। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2022
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/LLdkH6azYT
जर्मनी का दौरा शानदार रहा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, उनका जर्मनी दौरा अद्भुत और उपयोगी रहा। उन्होंने ट्वीट में लिखा, जर्मनी की मेरी यात्रा देश के लिए बहुत ही मददगार साबित होगी। इस यात्रा से मुझे बिजनेस लीडर्स और भारतीय समुदाय से जुड़ने का एक शानदार अवसर मिला।