प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के फरीदाबाद में एशिया के सबसे बड़े निजी बहु-विशिष्ट अमृता अस्पताल के विशाल परिसर का उद्घाटन किया। इसकी स्थापना माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा की गई है। फरीदाबाद में 130 एकड़ में फैले इस अस्पताल का निर्माण अंतिम चरण में है।
Prime Minister Narendra Modi to inaugurate Amrita Hospital at Faridabad, Haryana shortly. CM Manohar Lal Khattar, Deputy CM Dushyant Chautala and others present here.
— ANI (@ANI) August 24, 2022
(Source: DD) pic.twitter.com/rA7xvYRzuv
जानकारी के अनुसार, इस अस्पताल पर अब तक कुल 4,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। 2,600 बिस्तरों वाला यह अस्पताल करीब एक करोड़ वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें चार सितारा होटल, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान कॉलेज, पुनर्वास केंद्र, रोगियों के लिए विशेष इंतजाम और रोगियों के परिवार के सदस्यों के लिए 498 कमरे का गेस्ट हाउस और कई अन्य सुविधाएं भी हैं।
अस्पताल का लक्ष्य पहले चरण में 550 बिस्तरों के साथ शुरू कर अगले 18 महीनों में इसे 750 बिस्तरों में अपग्रेड करना है। अस्पताल 2027 से 29 तक 2600 बिस्तरों के लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करेगा।
पीएम मोदी ने किया उद्घाटन- देखिये लाइव