पीएम मोदी ने इंडियन एक्सपो मार्ट में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन का सोमवार को उद्घाटन किया। इसी के साथ ही पीएम ने ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में डेरी एग्जीबिशन का भी मुआयना किया। देश में 48 साल के बाद ये डेयरी शिखर सम्मेलन हो रहा है।
इस बारे में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला का कहना है, कि ये सम्मेलन लगभग 50 साल के बाद हो रहा है। 1974 में जब ये सम्मेलन हुआ था तब हमारे यहां दूध का उत्पादन 23 मिलियन टन था और आज जब हम इस सम्मेलन को कर रहें तो 220 मिलियन टन यानी 10 गुना दूध की वृद्धि हुई है।
2014 में भारत में 146 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता था।
— PMO India (@PMOIndia) September 12, 2022
अब ये बढ़कर 210 मिलियन टन तक पहुंच गया है। यानि करीब-करीब 44 प्रतिशत की वृद्धि: PM @narendramodi
इसके बाद पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगी प्रदर्शनी का जायज़ा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन (आईडीएफ डब्ल्यूडीएस) 2022 का उद्घाटन किया।
#WorldDairySummit pic.twitter.com/Kt82aoVZgd
— Chhotaudpur mission 2022 (@chhotudpurmi22) September 12, 2022
इस मौके पर मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य लोग उपस्थित रहे।