प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंगलौर के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2  का उद्घाटन किया। पीएम मोदी आज इस समय अपने बैंग्लुरू दौरे पर हैं, 5000 करोड़ की लागत से बने इस एयरपोर्ट पर एक 'झूलता गार्डन' भी बनाया गया है।

पीएम मोदी सुबह बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोमई, कई कैबिनेट सदस्य, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार काटिल, भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य भी मौजूद रहे। 

येदियुरप्पा की पार्टी के विधायकों और अधिकारियों ने पीएम का स्वागत किया। इस टर्मिनल के निर्माण से हवाई अड्डे पर यात्री क्षमता सालाना पांच से छह करोड़ तक बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में इस हवाई अड्डे की क्षमता 2.5 करोड़ प्रतिवर्ष है।

हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 को बैंगलोर के गार्डन सिटी के लिए एक ट्रिव्यूट के रूप में डिजाइन किया गया है। इस टर्मिनल पर आने पर यात्रियों को ऐसा लगेगा जैसे कि वे किसी बगीचे सैर पर हों। यात्रियों को इस टर्मिनल में 10,000 वर्ग मीटर से अधिक ग्रीन वॉल, हैंगिंग गार्डन और आउटडोर गार्डन से गुजरने का मौका मिलेगा। 

कैंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने पहले ही परिसर में अक्षय ऊर्जा के 100% उपयोग का बेंचमार्क सेट कर दिया है। अमेरिका के बाद टर्मिनल 2 दुनिया का सबसे बड़ा टर्मिनल होगा जिसके शुरू होने से पहले ही इसे GBC द्वारा पूर्व-प्रमाणित प्लेटिनम रेटिंग प्राप्त होगी। टर्मिनल 2 का डिजाइन और वास्तुकला चार सिद्धांतों से प्रभावित है - बगीचे में टर्मिनल, स्थिरता, प्रौद्योगिकी और कला और संस्कृति।

आपको बता दें कि आज पीएम मोदी ने पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस देश को सौंपी है. इसे केएसआर बैंगलोर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।