जम्मू और कश्मीर से पीएम मोदी का संबोधन पीएम मोदी ने कहा, 'न ये भू-भाग मेरे लिए नया है, और न मैं आप लोगों के लिए नया हूं। मैं यहां की बारिकियों से अनेक वर्षों से परिचित रहा हूं। मेरे लिख खुशी की बात है कि आज यहां कनेक्टिविटी और बिजली से जुड़े 20,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।