Telangana Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (27 नवंबर) को तेलंगाना के महबूबाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अपने भाषण में सूबे की केसीआर सरकार और कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा है.

तेलंगाना की जनता को बीजेपी पर है विश्वास- PM

पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना को बर्बाद करने में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) और कांग्रेस दोनों पापी हैं. तेलंगाना के लोग केसीआर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुके हैं. केसीआर सरकार में जो घोटाले हुए हैं. तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनने पर उनकी जांच की जाएगी.

उन्होंने आगे कहा, तेलंगाना की जनता को बीजेपी पर विश्वास है. तेलंगाना का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से ही होगा. ये जनता ने तय कर लिया है. तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री ओबीसी समाज से होगा. अब सबको उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा.

तेलंगाना को बर्बाद करने में कांग्रेस-केसीआर बराबर के पापी-

पीएम मोदी बोले, तेलंगाना के लोग केसीआर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुके हैं. कुछ लोग तेलंगाना में कांग्रेस को लेकर भ्रम भी फैला रहे हैं. लेकिन, सच्चाई यही है कि तेलंगाना को बर्बाद करने में कांग्रेस और केसीआर बराबर के पापी हैं. इसलिए, तेलंगाना के लोग एक बीमारी को हटाकर दूसरी बीमारी को प्रवेश नहीं दे सकते, ये बात मैंने तेलंगाना में हर जगह देखी है.

इतना ही नहीं उन्होंने आगे बताया कि केसीआर को बीजेपी की बढ़ती हुई ताकत का एहसास बहुत पहले हो गया था. लबें समय से केसीआर इस कोशिश में थे कि किसी तरह बीजेपी से दोस्ती कर लें. जब वो एक बार दिल्ली आए थे, तो मुझसे मिलकर भी केसीआर ने यही रिक्वेस्ट की थी. लेकिन, बीजेपी तेलंगाना के लोगों की इच्छा के खिलाफ़ कोई भी काम नहीं कर सकती. जबसे बीजेपी ने केसीआर को मना किया है, तब से बीआरएस बौखलाई हुई है और मुझे गाली देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही.

देंखें लाइव-