PM Modi MP Visit: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां काफी जोरों पर हैं. एक तरफ जहां प्रदेश में पोस्टर वार जारी हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को एमपी दौरे पर आ रहें हैं. यहां पीएम मोदी पहले राजधानी भोपाल और उसके बाद शहडोल के कार्यक्रम में शामिल होंगे. 

इसके लिए तैयारियां भी लगभग पूरी हो गई है. साथ ही पीएम मोदी भोपाल में एक रोड शो करेंगे. जिसका रूट तय हो गया है. ख़बरों के मुताबिक, राजधानी में प्रधानमंत्री का राजभवन से लाल परेड ग्राउंड तक 350 मीटर का रोड शो होगा. इसमें सुरक्षा के मद्देनजर दोनों तरफ भारी पुलिस बल तैनात रहेगा. 

जिसके लिए कई जगह बैरिकेडिंग भी की जाएगी. कल यानी 26 जून को खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तैयारियों का जायजा लेने भोपाल आ रहें है.

PM दो वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी-

भोपाल में अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी करीब तीन घंटे तक रुकेंगे. इस दौरान यहां वो दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 3 बजे शहडोल के लिए रवाना हो जाएंगे. 

शहडोल के लालपुर मैदान में पीएम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा वीरांगना रानी दुर्गावती को लेकर निकाली जा रही यात्राओं के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और संवाद करेंगे. ख़ुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरी तैयारियों का जायज़ा ले रहें हैं.