प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय यूरोप दौरे के तहत जर्मन राजधानी बर्लिन पहुंचे। वह जल्द ही बर्लिन में भारत-जर्मनी IGC बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वह जर्मन चांसलर ओलाफ शुल्ज से मुलाकात करेंगे। शाम को वह जर्मनी में विदेशी भारतीयों को संबोधित करेंगे।
PM Modi gets a warm welcome from the Indian diaspora in Berlin
— ANI (@ANI) May 2, 2022
He will hold his first in-person meeting with the newly appointed German Chancellor Olaf Scholz and co-chair the 6th India-Germany Inter-Governmental Consultations today pic.twitter.com/cs1c6GGMGZ
बर्लिन से पीएम मोदी 3 मई को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचेंगे। रूस की कार्रवाई पर भारत और जर्मनी के बीच सकारात्मक बातचीत होगी। जर्मन चांसलर ओलाफ शुल्ज ने कहा कि, उन्हें रूस की कार्रवाई पर भारत और जर्मनी के बीच सकारात्मक बातचीत की उम्मीद है।
भारतीय समुदाय के लोगों से मिले पीएम मोदी-
होटल एडलॉन केम्पिंस्की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस बीच पीएम मोदी ने भी लोगों की बधाई स्वीकार की। इसी बीच मोदी ने एक बच्चे से भी मुलाकात की जिसने पीएम को गाना गाकर सुनाया।
#WATCH Indian diaspora extends a warm welcome to PM Modi in Berlin, Germany
— ANI (@ANI) May 2, 2022
(Source:DD) pic.twitter.com/H0yX5LWut4
पीएम मोदी ने की भारतीय बच्चे की तारीफ-
पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभक्ति का गाना गाने के लिए भारतीय मूल के एक बच्चे की तारीफ की।
#WATCH PM Narendra Modi in all praises for a young Indian-origin boy as he sings a patriotic song on his arrival in Berlin, Germany pic.twitter.com/uNHNM8KEKm
— ANI (@ANI) May 2, 2022
चुनौतियों के बीच बेहद अहम है यह दौरा-
पीएम मोदी जर्मनी, डेनमार्क, फ्रांस की यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा बनाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। इन देशों से बातचीत के दौरान यूक्रेन का मुद्दा भी चर्चा में रहेंगा। वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों की पृष्ठभूमि में ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा महत्वपूर्ण है और यूरोपीय देशों के नेताओं के साथ बैठक में यह विषय चर्चा के लिए आएगा। पीएम पहले जर्मनी पहुंचे हैं और उसके बाद डेनमार्क और फिर वापसी में कुछ समय के लिए पेरिस में रुकेंगे।