प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नामीबिया से आए चीतों को बाड़ों में छोड़ने के साथ ही प्रदेश के चीता स्टेट बनने का इंतज़ार भी ख़त्म हो गया। प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क पहुंचे और चीतों को बाड़े में छोड़ा। प्रधानमंत्री इस दौरान चीतों की तस्वीरें भी लेते नज़र आये।
पीएम मोदी कूनो में करीब आधा घंटे रहेंगे। कूनो पार्क में स्कूली बच्चों के साथ प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन मनाएंगे। पीएम मोदी इसके बाद दोपहर 12 बजे श्योपुर जिले की कराहल तहसील मुख्यालय में महिला स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई दिग्गज नेता इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
इससे पहले ग्वालियर एयरबेस पहुँचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और परेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनका स्वागत किया। यहां से वे कूनो के लिए रवाना हुए।
कूनो नेशनल पार्क में 5 हेलिपैड बनाये गए । यहां से 500 मीटर के दायरे में 10 फीट ऊंचा प्लेटफॉर्मनुमा मंच बनाया गया। इसी मंच के ठीक नीचे छह फीट के पिंजरे में चीते थे पीएम मोदी यहीं से बॉक्स खोलकर चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ा। नामीबिया से विशेष विमान 8 चीतों को लेकर शनिवार सुबह करीब आठ बजे ग्वालियर पहुंचा था। रुटीन चेकअप किये जाने के बाद हेलिकॉप्टर चीतों को लेकर कूनो नेशनल पार्क लाया गया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने चीतों को पिंजरे से बाड़े में छोड़ा, देखे वीडियो #CheetahIsBack #Cheetahs #KunoNationalPark#NarendraModi #narendramodibirthday @PMOIndia pic.twitter.com/AZ85zx4zUO
— News Puran (@NewsPuran1) September 17, 2022
इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन हमारे बीच मना रहे हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को मध्यप्रदेश की 8.50 करोड़ जनता की ओर से अनंत शुभकामनाएं! उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। वह दुनिया को दिशा दे रहे हैं, भारत की जनता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं, विश्व का कल्याण हो, धरती का यह मूल मंत्र है, उसको भी साकार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि आज इस दिन वह मध्यप्रदेश की धरती पर होंगे। आज हम मप्र में हर पंचायतों और नगरों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के जो पात्र हितग्राही शेष रह गए हैं उनको चिन्हित कर रहे हैं। हमारी कोशिश रहेगी कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित ना रहे।