प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बाली में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर बुधवार को अपने यूके के PM ऋषि सुनक से मुलाकात की और व्यापार, गतिशीलता, रक्षा और सुरक्षा जैसे सहयोग के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
गौरतलब है, कि ये दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। ऋषि सुनक पिछले महीने ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे। PM मोदी ने पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी। वहीं विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थिति और भविष्य के संबंधों के लिए रोडमैप 2030 की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है।
दोनों नेताओं ने G20 और राष्ट्रमंडल सहित द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करने के महत्व की सराहना की। ऋषि सुनक यूनाइटेड किंगडम के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री हैं। भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है।
पीएम मोदी ने G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की हैं। जिनमें ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शामिल थे।