नई दिल्ली. बुधवार को पीएम मोदी का अलग अंदाज़ देखने को मिला. कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने बर्मिंघम जा रहे भारतीय दल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की. उनका हौसला बढ़ाते हुए पीएम मोदी बोले— कोई नहीं टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में...
पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और इस दौरान उनका उत्साह भी बढ़ाया. कॉमनवेल्थ गेम्स में जा रहे खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने कहा, जी भर के खेलिए. गौरतलब है कि कुछ ही दिनों में कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 का आगाज़ बर्मिंघम में होने वाला है. कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज़ 28 जुलाई से होगा, जो 8 अगस्त तक जारी रहेगा. भारत की ओर से भी खिलाड़ी यहां हिस्सा लेंगे. इस बार भारतीय दल में 300 से अधिक सदस्य शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों से बात की और उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दीं. इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एक डायलॉग बोला और कहा— कोई नहीं है टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में.
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया. इसमें अलग-अलग फील्ड के प्लेयर्स मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां खिलाड़ियों से कहा कि जो भी एथलीट पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं वे भी अपनी ज़बरदस्त छाप छोड़ेंगे. पीएम मोदी बोले कि आपको कैसे खेलना है, क्या रणनीति अपनानी है ये सब आपको पता ही है. मैं बस इतना ही कहूंगा कि जी भर के खेलिए, पूरी ताकत से खेलिए और बिना किसी टेंशन के खेलिए.