प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्कूल टीचर रासबिहारी मनियार का निधन हो गया है. ट्विटर के ज़रिये आज पीएम मोदी ने खुद उनके साथ एक तस्वीर और वीडियो शेयर कर इस दुखद खबर को साझा किया.
पीएम मोदी ने गुजराती में ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे स्कूल शिक्षक रासबिहारी मनियार जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुःख हुआ. मेरे जीवन में उनका अमूल्य योगदान है. पीएम ने आगे कहा कि मैं जीवन के इस पड़ाव तक उनके साथ जुड़ा रहा. मुझे एक छात्र के रूप में जीवन भर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का संतोष है.
पीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए अपने शिक्षक के साथ एक तस्वीर भी साझा की. ये तस्वीर कुछ साल पहले की है जब पीएम मंच पर अपने टीचर को सम्मानित कर रहे थे. जिसमें पीएम अपने टीचर के सामने हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं.