प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) 'मन की बात' के 93वें संस्करण को संबोधित करते हुए कुछ बड़ी बाते कहीं। पीएम मोदी ने कहा कि चीते के आने से देश के 130 करोड़ लोग खुश हैं, गर्व कर रहे हैं। यह भारत का प्रकृति प्रेम है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदला-

'मन की बात' में पीएम मोदी ने ऐलान किया कि अब से चंडीगढ़ एयरपोर्ट को शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। इसकी लंबे समय से मांग की जा रही है।

28 सितंबर को अमृत महोत्सव का खास दिन आ रहा है। इस दिन हम भारत माता के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती मनाएंगे। भगत सिंह की जयंती से पहले उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक अहम फैसला लिया गया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने का फैसला किया गया है।

पीएम मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि आज 25 सितंबर देश के जाने-माने मानवतावादी और विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह उनके विचारों की सुंदरता रही है, उन्होंने अपने जीवन में दुनिया में बड़ी उथल-पुथल देखी थी। उन्होंने विचारधाराओं का टकराव भी काफ़ी करीब से देखा हैं।

देखिये पीएम मोदी का पूरा संबोधन-