प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. मन की बात का यह 95वां एपिसोड है. अपने इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत में होने वाले जी20 सम्मेलन का जिक्र किया. पीएम मोदी ने देश के युवाओं से जी20 सम्मेलन से जुड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि तेलंगाना के राजन्ना सिर्सिल्ला जिले के एक बुनकर भाई येल्धी हरिप्रसाद गारू ने मुझे अपने हाथों से बुनकर G-20 का लोगो भेजा है। मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।
देंखे वीडियो- लाइव
पीएम मोदी ने कहा कि G-20 की अध्यक्षता, हमारे लिए एक बड़ा अवसर है। हमें इस मौके का पूरा उपयोग करते हुए Global Good, विश्व कल्याण पर focus करना है। आप कल्पना कर सकते हैं जो बच्चे कभी हाथ से कागज का हवाई जहाज बनाकर उड़ाया करते थे, उन्हें अब हवाई जहाज बनाने का मौका मिल रहा है। स्पेस को निजी क्षेत्र के लिए खोले जाने के बाद, युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं और रॉकेट बना रहे ये युवा मानो कह रहे हों- Sky is not the limit..!
Drone के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में बताते हुए पीएम मोदी बोले, ड्रोन के क्षेत्र में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ड्रोन के जरिए सेब ट्रांसपोर्ट किए गए। बीते आठ वर्षों में भारत से संगीत वाद्य यंत्रों का निर्यात साढ़े तीन गुना बढ़ गया है जबकि Electrical Musical Instruments का निर्यात 60 प्रतिशत बढ़ा है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि सालों पहले फिजी गए बहुत सारे भारतीय वहां पारंपरिक भजन-कीर्तन गाते थे, जिसमें मुख्य रूप से रामचरित मानस के दोहे होते थे। उन्होंने फिजी में भी भजन-कीर्तन से जुडी कई मंडलियां बना ली थीं। हमारे नागा समाज की जीवनशैली, उनकी कला- संस्कृति और संगीत, ये हर किसी को आकर्षित करती है। ये हमारे देश की गौरवशाली विरासत का अहम हिस्सा है। कोई अगर विद्या का दान कर रहा है तो समाज हित में सबसे बड़ा काम कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में जलाया गया एक छोटा सा दीपक भी पूरे समाज को रोशन कर सकता है।