Rozgar Mela Appontment Letter: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार यानी 26 सितंबर को नौवें रोजगार मेला के तहत 51 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज के इस रोजगार मेले में जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले हैं, उन सभी को बहुत बहुत बधाई. आप सभी ने कड़े परिश्रम से ये सफलता हासिल की है. इस सफलता का आपके जीवन में बहुत बड़ा महत्व है. देश भर में आज गणेश उत्सव की धूम चल रही है. इस पावन काल में आप सभी के नए जीवन का श्रीगणेश हो रहा है.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कहीं ये बड़ी बात-

पीएम मोदी ने आगे कहा, आज हमारा देश ऐतिहासिक उपलब्धियों और फैसलों का साक्षी बन रहा है. कुछ दिन पहले ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में देश की आधी आबादी को बहुत बड़ी ताकत मिली है. 30 वर्षों से महिला आरक्षण का जो विषय लंबित था, वो अब रिकॉर्ड मतों के साथ दोनों सदनों से पास हुआ है.

उन्होंने कहा, ये निर्णय देश की नई संसद के पहले सत्र में हुआ है. एक तरह से नई संसद में देश के नए भविष्य की शुरुआत हुई है. आज के इस रोजगार मेले में भी हमारी बेटियों को बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र मिले हैं. आज भारत की बेटियां Space से Sports तक अनेक नए कीर्तिमान बना रही है. मुझे नारी शक्ति की इस सफलता पर बहुत गर्व होता है.

नए भारत के सपने बहुत ऊंचे हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बताया, आप खुद देख रहे हैं कि नया भारत आज क्या कमाल कर रहा है. ये वो भारत है, जिसने कुछ दिन पहले चंद्रमा पर अपना तिरंगा लहराया है. इस नए भारत के सपने बहुत ऊंचे हैं. देश ने 2047 तक विकसित भारत बनने का संकल्प लिया है. अगले कुछ वर्षों में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं.

उन्होंने आगे कहा, इस दौरान हर सरकारी कर्मचारी की बहुत बड़ी भूमिका रहने वाली है. आपको हमेशा नागरिक-प्रथम की भावना से काम करना होगा. आप उस पीढ़ी का हिस्सा हैं जो प्रौद्योगिकी के साथ बड़ी हुई है. आपको अपने कार्य क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की आवश्यकता है.

बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रास्ता किया तैयार- पीएम

पीएम मोदी बोले, पिछले 9 वर्षों में हमारी योजनाओं ने बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रास्ता तैयार किया है. हमारी नीतियां नए Mindset, Content Monitoring, Mission Mode Implementation और Mass Participation पर आधारित हैं. पिछले 9 वर्षों में सरकार ने मिशन मोड़ पर नीतियों को लागू किया है.

उन्होंने बताया कि इन प्रयासों के बीच सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी आप सभी नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों पर है. जब आप जैसे लाखों युवा सरकारी सेवाओं से जुड़ते हैं, तो नीतियों को लागू करने की स्पीड और स्केल भी बढ़ जाता है. पिछले नौ वर्षों में, आपने देखा है कि कैसे तकनीकी परिवर्तन शासन को आसान बना सकता है.

टेक्नोलॉजी को लेकर भी कहीं ये बात-

पीएम मोदी ने कहा, पहले लोग रेलवे स्टेशनों के बुकिंग काउंटरों पर कतारों में खड़े रहते थे. प्रौद्योगिकी ने इस समस्या पर काबू पा लिया है. आधार कार्ड, डिजिटल लॉकर और ईकेवाईसी ने दस्तावेज़ीकरण की जटिलता को समाप्त कर दिया है. वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में मुश्किलों के बीच आज भारत की GDP तेजी से बढ़ रही है.

उन्होंने आगे बताया कि इन पिछले 9 वर्षीं में हमारे Production और Export में बड़ी वृद्धि हुई है. देश आज अपने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर जितना निवेश कर रहा है, वो पहले कभी नहीं किया गया.