देश आज रंगों का त्योहार होली मना रहा है। कोरोना संकट के बीच राज्य सरकारों ने होली समारोह के दौरान कोरोना से संयम बरतने की अपील की है। पिछले दो साल से हम सभी कोरोना के कारण अपना पसंदीदा त्योहार अच्छे से नहीं मना पाए हैं। हालांकि, इस साल कोरोना मामलों में कमी के चलते होली और रंगपंचमी जैसे त्योहार छोटे से लेकर बुजुर्ग तक बड़े उत्साह के साथ मना रहें हैं।
अमित शाह ने दी बधाई :
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए कहा कि,सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे।
सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) March 18, 2022
रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे। pic.twitter.com/QkaEAegh0i
सभी को बधाई : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली की बधाई देते हुए कहा, उत्सव-आनंद, सामाजिक समरसता, नव-विहान के पावन पर्व होली की आप सभी को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं! यह पर्व सबके जीवन में खुशियों का रंग बरसाए, सुख-समृद्धि लाए एवं उत्सवधर्मिता से अभिसिंचित करे, यही कामना है।
उत्सव-आनंद, सामाजिक समरसता, नव-विहान के पावन पर्व होली की आप सभी को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 18, 2022
यह पर्व सबके जीवन में खुशियों का रंग बरसाए, सुख-समृद्धि लाए एवं उत्सवधर्मिता से अभिसिंचित करे, यही कामना है।
होली आपके जीवन में लाए खुशियों के हर रंग: पीएम मोदी
होली की बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 18, 2022
लोग कोविड के सख्त नियमों का पालन करें :
महाराष्ट्र सरकार ने होली के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए बिना त्योहार मनाएं और कोविड के 'प्रोटोकॉल' का पालन करें क्योंकि कोरोना का पूरी तरह से उन्मूलन नहीं हुआ है। इस वर्ष होलिका दहन गुरुवार को जबकि होली का पर्व आज मनाया जाएगा। आज लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी एक आदेश के मुताबिक पूरे महाराष्ट्र में होली काफी धूमधाम से मनाई जाती है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कोशिश करें कि बिना ज्यादा भीड़ जमा किए ही त्योहार मनाएं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।