पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोलकाता में बिप्लबी भारत गैलरया विक्टोरिया, मेमोरियल हॉल का उद्घाटन किया. पीएम मोदी बीरभूम में हुई हिंसा पर शोक जताते हुए बोले, मैं पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसक वारदात पर दुख व्यक्त करता हूं, अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं आशा करता हूं कि राज्य सरकार, बंगाल की महान धरती पर ऐसा जघन्य पाप करने वालों को जरूर सजा दिलवाएगी।
Inaugurating Biplobi Bharat Gallery as a fitting tribute to the greats of the Indian freedom movement. https://t.co/Z8GU9bO9cK
— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2022
पीएम मोदी ने कहा, मैं बंगाल के लोगों से भी आग्रह करूंगा कि ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों को, ऐसे अपराधियों का हौसला बढ़ाने वालों को कभी माफ न करें। केंद्र सरकार की तरफ से मैं राज्य को इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने में जो भी मदद वो चाहेगी, उसे मुहैया कराई जाएगी।