भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतरिम व्यापार पर समझौता हस्ताक्षर हो गया है। इस हस्ताक्षर के साथ ही कपड़ा, चमड़ा, फर्नीचर, आभूषण और मशीनरी समेत 6,000 से ज्यादा व्यापक क्षेत्रों के भारतीय निर्यातकों को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में तुरंत शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी।
भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते पर वर्चुअल हस्ताक्षर समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, भारत-ऑस्ट्रेलिया एक अच्छे पार्टनर हैं, जो लोकतंत्र, कानून के शासन और पारदर्शिता के साझा मूल्यों से जुड़े हैं। 2 दोस्तों की तरह इन 2 राष्ट्रों ने भी महामारी में एक-दूसरे का सहयोग किया है।
जानिए कुछ कहा..! लाइव अपडेट
समझौता हस्ताक्षर कार्यक्रम से पीएम मोदी बोले, इतने कम समय में इतने महत्वपूर्ण समझौते पर सहमति बनना दिखाता है कि दोनों देशों के बीच कितना आपसी विश्वास है। ये हमारे द्विपक्षीय रिश्तों के लिए सचमुच एक ऐतिहासिक क्षण है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के ये रिश्ते मित्रत्रा का स्तंभ है।
पीएम बोले, ये एग्रीमेंट हमारे बीच स्टूडेंट, प्रोफेसनल्स और पर्यटकों का आदान-प्रदान आसान बनाएगा। जिससे ये संबंध और मजबूत होंगे। हमारी अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक-दूसरे की आवश्यकताओं को पूरा करने की बहुत क्षमता है, इस समझौते से हम इन अवसरों का पूरा लाभ उठा पाएंगे। इस समझौते के आधार पर हम साथ मिलकर सप्लाई चेन का लचीलापन बढ़ाने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिरता में भी योगदान कर पाएंगे।