PM Modi On Article 370: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर हाल ही में अब सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगा दी है. इसके बाद विपक्षी दलों सहित कश्मीर की कई पार्टियां अनुच्छेद-370 की वापसी के लिए लंबी लड़ाई लड़ने की बात कहती नज़र आ रही हैं.
हालांकि, इस मुद्दे पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बड़ी टिप्पणी सामने आई हैं. दरअसल, एक अखबार को दिए विशेष इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के फैसले का उपयोग सकारात्मक तरीके से करेंगे.
पीएम मोदी ने इंटरव्यू में विपक्ष पर तंज कसते हुए आगे कहा, ब्रह्मांड की कोई ताकत अब 370 की वापसी नहीं करा सकती है. लिहाजा, अब इसे सकारात्मक काम में उपयोग करेंगे.
संसद सुरक्षा में चूक पर PM मोदी ने कहीं ये बात-
इसके अलावा संसद के चालू शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में चूक की जो घटना सामने आई हैं उस पर पीएम मोदी ने कहा, संसद में जो घटना हुई उसकी गंभीरता को जरा भी कम नहीं देखना चाहिए. इसीलिए लोकसभा अध्यक्ष ने पूरी गंभीरता के साथ आवश्यक कदम उठाये है.
इसमें जांच एजेंसी सख्ती से जांच कर रही है. इसके पीछे कौन से तत्व हैं, क्या मंसूबे हैं, इसकी गहराई में जाना भी उतना ही जरूरी है. साथ ही इस मुद्दे पर विपक्ष को दो टूक शब्दों में कहा, ऐसे विषयों पर वाद-विवाद या प्रतिरोध से सभी को बचना चाहिए.