India's Most Powerful People: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और वह देश के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में पहले नंबर पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा, सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मोहन भागवत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हैं।

इंडियन एक्सप्रेस द्वारा प्रकाशित 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में पीएम मोदी पहले नंबर पर बने हुए हैं। कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट और इसके खिलाफ टीकों के प्रबंधन या विधानसभा चुनाव में भाजपा की मजबूती ने पीएम मोदी की छवि को उभारा है। इसके अलावा, हाल ही में पीएम मोदी युद्धग्रस्त यूक्रेन से 22,000 से अधिक युवा भारतीयों को स्वदेश लाने में सबसे सफ़ल नेता के रूप में भी उभरे हैं।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमित शाह -

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी के बाद शक्तिशाली लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इस बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत सूची में तीसरे स्थान पर हैं। जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चौथे स्थान पर हैं। 96 अरब डॉलर (फोर्ब्स के मुताबिक) की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

छठे स्थान पर सीएम योगी -

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाले योगी आदित्यनाथ 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में छठे स्थान पर हैं। सीएम योगी के बाद सातवें नंबर पर गौतम अडानी, आठवें नंबर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, नौवें नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दसवें नंबर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैं।

इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम भी 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में है। वह सूची में 11वें स्थान पर हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13वें, उद्धव ठाकरे 16वें, शरद पवार 17वें, सोनिया गांधी 27वें, राहुल गांधी 51वें और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 56वें ​​स्थान पर हैं।