उत्तर भारत में सफलता का शीर्ष हासिल कर चुकी भारतीय जनता पार्टी की नज़र अब दक्षिण के राज्यों पर है। भाजपा के मिशन साउथ को धार देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण भारत के चार राज्यों का दौरा करेंगे। पीएम मोदी दो दिनों में कर्नाटक, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना में 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कि विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के दो दिवसीय दौरे का आगाज शुक्रवार से हो रहा है। पीएम शुक्रवार को बेंगलुरु के विधानसौध में संत कवि श्री कनकदास और महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमाओं पर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे बेंगलुरु में केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत और भारत गौरव काशी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
पीएम इसके उसके बाद कैम्पेगोड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा बेंगलुरू में नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। पीएम मोदी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तमिलनाडु के डिंडिगुल में गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
शनिवार को प्रधानमंत्री सुबह करीब 10 बजे आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में साढ़े दस हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर में पीएम मोदी तेलंगाना के रामागुंडम में आरएफसीएल प्लांट का दौरा करेंगे और कई परिजोयनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी कई अन्य दूसरी परियोजनाओं का शुरुआत भी करेंगे।