प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केदारनाथ में करीब 20 मिनिट तक पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने क्रीम कलर की ड्रेस और हिमाचली कैप पहनी थी. पीएम के मंदिर तक पहुंचने के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था. केदारनाथ मंदिर परिसर में पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार से उनका स्वागत किया. उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में बैठकर ध्यान किया और प्रार्थना की.
पीएम मोदी ने करीब 20 मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर के पुजारी जप करते रहे. मंदिर से निकलने के बाद पीएम ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया. इस मौके पर पीएम के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी थे.
आदि शंकराचार्य की समाधि पर भी गए-
मंदिर से निकलने के बाद पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर परिसर में स्थित आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि का भी दौरा किया. वहां उन्होंने शंकराचार्य की प्रतिमा की परिक्रमा भी की. 12 फीट लंबी और लगभग 28 टन वजनी इस प्रतिमा का अनावरण पिछले साल पीएम मोदी ने किया था.
गौरीकुंड-केदारनाथ की नींव-
पीएम ने केदारनाथ में 9.7 किलोमीटर लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ रोपवे परियोजना का शिलान्यास किया, उनका करीब ढाई घंटे केदारनाथ में रुकने का कार्यक्रम था. उन्होंने केदारनाथ में अपनी यात्रा के दौरान मंदाकिनी आस्थापथ और सरस्वती आस्थापथ के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.
पीएम मोदी ने बद्रीनाथ मंदिर में की पूजा-