प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ को पत्र लिखकर नई सरकार की बधाई दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहबाज़ शरीफ़ की शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने यह पत्र भेजा है।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि, शाहबाज शरीफ को भेजे गए पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी और  साथ ही आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस चिट्ठी में पीएम मोदी ने अपने ट्वीट की तर्ज पर ही शहबाज़ को शुभकामनाएं भेजी हैं। इसके अलावा उन्होंने बातचीत के लिए आतंक मुक्त माहौल बनाने की बात कही है। पीएम ने लिखा, भारत भी आपसे बात करना चाहता है और कई मुद्दों को हल करने के लिए मिलकर काम करना चाहता है।

आपकों बता दे कि, पहले पीएम मोदी ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपने शपथ ग्रहण के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था और उनसे मिलने के लिए लाहौर भी गए थे। हालांकि, बाद में आतंकवादी हमलों के कारण भारत-पाकिस्तान संबंध बिगड़ गए थे। लेकिन अब पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नेता शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। शहबाज़ को संयुक्त विपक्ष द्वारा पीएम पद के लिए नामित किया गया है। शहबाज़ ने नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें सीनेट अध्यक्ष सादिक संजारानी ने पद की शपथ दिलाई।