वनतारा में शेर शावकों के लिए PM मोदी का प्यार-दुलार, गोद में उठाया..दूध पिलाया


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में वंतारा वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र का उद्घाटन किया, इस दौरान वे शेर शावकों के साथ खेलते भी दिखे..!!

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के वंतारा में वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। यह वन दो हजार से अधिक प्रजातियों का घर है और यहां से डेढ़ लाख से अधिक ऐसे जानवरों को बचाया गया है जो लुप्तप्राय और संकटग्रस्त माने जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के वनतारा में बिताए समय का एक वीडियो सामने आया है।

वंतारा में प्रधानमंत्री मोदी एशियाई शेर, सफेद शेर, धूमिल तेंदुए, कैराकल और अन्य पशु प्रजातियों के शावकों के साथ खेलते नजर आए। उन्होंने शेर शावकों को गोद में उटाकर दूध भी पिलाया। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस सफेद शेर के बच्चे को खाना खिलाया, उसका जन्म वनतारा में हुआ था। उसकी मां को बचा लिया गया और वंतारा लाया गया।

पीएम मोदी ने वनतारा स्थित वन्यजीव अस्पताल का दौरा किया और वहां जंगली जानवरों के इलाज की व्यवस्था का अध्ययन किया। यहां पशुओं के लिए एमआरआई, सीटी स्कैन, आईसीयू आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यहां एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोस्कोपी और दंत चिकित्सा समेत लगभग हर विभाग मौजूद है। 

पीएम ने अस्पताल के एमआरआई कक्ष का भी दौरा किया। यहां एक एशियाई शेर का एमआरआई किया जा रहा था। वह ऑपरेशन थियेटर भी गए। यहां तेंदुए की सर्जरी चल रही थी,  जिसे एक कार ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया।

पीएम मोदी बाद में वनतारा भी गए, जहां वे जानवरों के बीच रहे। वह शेर और तेंदुए के पास जाकर बैठ गए। यहां उन्होंने चाय पी। हालाँकि, शेर शीशे के दूसरी तरफ थे। बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने धीरूभाई अंबानी रिसर्च लैब का भी निरीक्षण किया। यहां प्रधानमंत्री ने गैंडों और जिराफों को फल खिलाए। इसके बाद वह पक्षी वार्ड पहुंचे।