प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिलाओं के साथ भजन और कीर्तन किया और करोल बाग में श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर (संत रविदास मंदिर) में पूजा भी की। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर में बैठी महिलाओं के साथ भजन और कीर्तन किया। प्रधानमंत्री के भजन और कीर्तन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री को दर्शकों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
Very special moments at the Shri Guru Ravidas Vishram Dham Mandir in Delhi. pic.twitter.com/PM2k0LxpBg
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2022
आज संत रविदास का जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर पहुचे। इस समय, उन्होंने वहां शुरू हुए भजन और कीर्तन में अपनी भागीदारी दर्ज की। वायरल हो रहे वीडियो में आप प्रधानमंत्री को मंदिर में महिलाओं के साथ भजन और कीर्तन करते हुए देख सकते हैं। इस दौरान वो दर्शकों से रूबरू भी हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्विटर पर संत रविदास की पूजा करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो के साथ प्रधानमंत्री ने लिखा कि, रविदास जयंती के पुण्य अवसर पर आज मैंने दिल्ली के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर जाकर दर्शन किए। सभी देशवासियों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं। संत रविदास जी का यह पवित्र धाम जन-जन के लिए एक प्रेरणास्थल है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि एक सांसद के रूप में मुझे यहां के विकास कार्यों को पूरा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।