गुजरात को चुनाव से पहले बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीसरी स्वेदश निर्मित हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच दौड़ेगी। 

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे में अहमदाबाद से मुंबई पहुंचेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इसके कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की सुविधा उपलब्ध है। प्रत्येक कोच में सूचना के लिए 32 इंच की स्क्रीन भी लगाई गई है। साथ ही दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय भी बनाया है।

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर चली थी। दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी माता, कटरा रूट पर चलाई गई थी। नई ट्रेन में कोविड को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं।

मात्र 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह ट्रेन समान सुविधा वाली आयातित ट्रेन से लगभग आधी लागत में बनकर तैयार हो जाती है। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे राज्यमंत्री दर्शना जरदोष भी उपस्थित रहे।