परासिया रोड स्थित स्पा पर कार्यवाही,
उज्जैन, भोपाल, नागपुर सहित अन्य जगह की युवतियां
छिंदवाड़ा
स्पा में पुलिस की रेड 4 युवक सहित 4 युवती गिरफ्तार ...संचालक फरार
छिंदवाड़ा:- परासिया रोड पर रविवार देर शाम को पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए परासिया रोड पर संचालित स्पा पर रेड मारी है जहां पुलिस ने 4 युवक सहित 4 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि मुखबिरों द्वारा सूचना मिली कि परासिया रोड स्थित जी 9 स्पा पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं सूचना मिलते ही टीम गठित की गई और कोतवाली थाना प्रभारी सहित महिला थाना प्रभारी ने मौके पर दबिश दी जहां से पुलिस ने युवक युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि जी9 स्पा संचालक उज्जैन निवासी नागेश परमार है हालांकि उसे अभी गिरफ्तार नही किया जा सका है वहीं हिरासत में ली गई युवतियां सागर,भोपाल,उजैन, इंदौर की निवासी हैं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्यवाही में सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा, कोतवाली थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत, महिला थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा सहित पुलिस दल मौजूद था।
छिंदवाड़ा पुलिस ने रविवार शाम को परासिया रोड स्थित कृष्णा टावर स्थित जी9 स्पा सेंटर में छापेमारी कर चार युवतियों व दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया है. छिंदवाड़ा के सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा को शिकायत मिली थी कि यहां चल रहे स्पा में अवैध रूप से देह व्यापार हो रहा है. इसके बाद उन्होंने एक टीम बनाई और महिला सेल इंचार्ज के साथ स्पा पहुंचीं। उन्होंने 4 युवतियों समेत 2 युवकों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवती उज्जैन, भोपाल और इंदौर की रहने वाली है, जो स्पा सेंटर मैनेजर के बुलावे पर यहां पहुंची थी. पुलिस फिलहाल गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है।
लाइसेंस उन्हीं के नाम था
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में प्रद्युम्न चौरसिया का नाम सामने आया है, जिसके नाम पर स्पा सेंटर का लाइसेंस था। फिलहाल यहां 3 स्थानीय युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है.
नागेश परमार का स्पा सेंटर
जी-नाइन स्पा सेंटर उज्जैन निवासी नागेश परमार का है। पिछले दिनों नागेश का स्पा सेंटर परासिया रोड स्थित कृष्णा टावर पर छापा मारते हुए पकड़ा गया था, लेकिन फिर भी नागेश ने यहां अपना धंधा चलाना बंद नहीं किया और स्पा सेंटर के पीछे जिस्मफरोशी का धंधा चला रहा था. पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं, आरटीओ कार्यालय के पास रहने वाली प्रद्युम्न चौरसिया और बुद्ध बिहार निवासी विकास चौधरी समेत दो अन्य लड़कियों को स्पा सेंटर से गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा था, पुलिस ने चार युवतियों, चार युवकों को गिरफ्तार कर अनैतिक व्यापार अधिनियम 1656 के तहत मामला दर्ज किया है.