भोपाल: राज्य सरकार ने वित्तीय अधिकारों के दृष्टिगत भोपाल एवं इंदौर के पुलिस कमिश्नर एवं एडीजीपी रेल को विभागाध्यक्ष घोषित किया है।
हालांकि, प्रशासनिक दृष्टि से पुलिस आयुक्त एवं एडीजीपी रेल, डीजीपी के अधीन पूर्वानुसार रहेंगे। वित्त विभाग ने भी इसमें सहमति प्रदान कर दी है।