भोपाल: पुलिस मुख्यालय ने अपनी सभी इकाईयों को किताबों के क्रय हेतु डिस्काउण्ट की नई दरें जारी की हैं। इस संबंध में जारी परिपत्र में कहा गया है कि कि पाठ्य सामग्री के क्रय हेतु उनकी प्रकृति के अनुरूप डिस्काउन्ट (प्रतिशत में) दरों की पुनर्समीक्षोपरान्त दरों को अनुमोदित किया गया है।
अब मुद्रित मूल्य में से देय न्यूनतम डिस्काउन्ट संदर्भ पुस्तकों के लिये पैपर बैक हेतु 25 एवं हार्ड बाउण्ड हेतु 30, विधिक पुस्तकों के लिये पैपर बैक हेतु 32 एवं हार्ड बाउण्ड हेतु 32, पुलिस/साहित्यिक/सामान्य पुस्तकों के लिये पैपर बैक हेतु 25 एवं हार्ड बाउण्ड हेतु 28, विदेशी पुस्तकों के लिये पैपर बैक हेतु 17 एवं हार्ड बाउण्ड हेतु 17, शासकीय प्रकाशन के लिये नेट मूल्य, स्वप्रकाशन के लिये पैपर बैक व हार्ड बाउण्ड हेतु 32-32 प्रतिशत तथा सीडी/डीवीडीस के लिये 10 प्रतिशत डिस्काउण्ट रहेगा।
पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि पुलिस इकाईयों, राशि की उपलब्धता के आधार पर आगामी आदेश तक स्थानीय पुस्तक विक्रेताओं से निर्धारित डिस्काउन्ट दरों पर पुस्तक क्रय कर सकेंगी। विधि एवं सेवा संबंधी विशिष्ट प्रकृति की पुस्तकों के मांग करने पर कुछ प्रकाशकों द्वारा उनके द्वारा प्रकाशित पाठ्य सामग्री पर अपेक्षित डिस्काउन्ट नहीं दिया जाता है अथवा मुख्यालय द्वारा अनुमोदित डिस्काउन्ट से अत्यन्त कम होता है। अपवादस्वरूप ऐसी पुस्तकें क्रय करना नितान्त आवश्यक हो तो ऐसी परिस्थिति में संबंधित अमनि/पुमनि से पुस्तकों के क्रय हेतु अनुमोदन प्राप्त करना आवश्यक होगा।