मध्यप्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम मिलने की सूचना मिली है जिससे सनसनी फैल गई। एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन पहुंच गए हैं। बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने छानबीन भी शुरू कर दी है। पुलिस ने सबसे पहले सभी यात्रियों को स्टेशन से बाहर कर दिया है। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर बम को लेकर मॉकड्रिल करने की भी बात कही गई थी लेकिन ग्वालियर एसपी अमित सांघी का कहना है कि ये मॉकड्रिल नहीं है। बताया जा रहा है कि किसी ने 100 डायल पुलिस को कॉल करके रेलवे स्टेशन पर बम होने की जानकारी दी थी जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो उठी।
बम मिलने की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन पर पहुंचे। पुलिस ने यात्रियों को रेलवे स्टेशन से बाहर कर दिया है। सर्चिंग अभी चल रही है। बम की सूचना के बाद यहां आई गतिमान एक्सप्रेस को दो नंबर प्लेटफार्म से निकाला गया. अभी यहां आवाजाही रोक दी गई है.