भोपाल,

उम्मीदवारों के दस्तावेज के परीक्षण के साथ-साथ उनके 800 मीटर दौ?, लंबी कूद और गोला फेक के लिए प्रदेश में 6..!

स्थानों का चयन किया गया है। 9 मई 2022 से 5 जून 2022 तक प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से इसके लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवार पीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने इंफॉर्मेशन लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उप निरीक्षक पद की भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार 7 मई को सुबह 6:30 बजे से दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए विभिन्न चरणों में ईकेवाईसी सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।

6 शहरों में स्थानों का चयन:

इसके लिए भोपाल में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम परेड ग्राउंड भोपाल, इंदौर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मूसाखेड़ी इंदौर, ग्वालियर में परेड ग्राउंड 14वाहिनी विसबल कंपू ग्वालियर, जबलपुर परेड ग्राउंड 6वीं वाहिनी, उज्जैन में महानंदा एरिना ग्राउंड देवास रोड, सागर में शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज का चयन किया गया है।