भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को बवाल हो गया। शुक्रवार सुबह यात्रा झालरा गांव से हुई। यात्रा का जब टी ब्रेक चल रहा था उस समय यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए। विवाद को अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर शांत किया।
मध्यप्रदेश में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। शुक्रवार सुबह यात्रा झालरा गांव से प्रारम्भ होकर आगर-राजस्थान की ओर बढ़ी। बताया जा रहा है कि सुबह दस बजे टी ब्रेक के समय पुलिस जवान और विशेष सुरक्षा दस्ते के जवानों में तीखी नोक-झोंक हो गई। जिसके बाद बाकी के सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया।
शनिवार को मध्यप्रदेश में यात्रा का अंतिम दिन होगा। चार दिसंबर को यात्रा राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। राजस्थान में सियासी संकट को देखते हुए यहाँ भारत जुड़ यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।