दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) अब नई दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है, जहां नागरिकता कानून (CA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ था। सुबह से ही शाहीन बाग इलाके में बुलडोज़र एक्शन शुरू हो चूका है।
#WATCH | Delhi: AAP MLA Amanatullah Khan join the protest at Shaheen Bagh amid the anti-encroachment drive here. pic.twitter.com/4MJVGoku39
— ANI (@ANI) May 9, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस-AAP कार्यकर्ताओं ने बुलडोज़र एक्शन का कड़ा विरोध किया है। कुछ दिन पहले दक्षिण निगम की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा था कि, एसडीएमसी 4 से 13 मई के बीच दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में अवैध निर्माण को हटाने के लिए अभियान शुरू करेगी। उन्होंने इस संबंध में एसडीएमसी साउथ व साउथ ईस्ट डीसीपी को पत्र भी लिखा था।
Delhi | Locals sit on roads and stop bulldozers that have been brought for the anti-encroachment drive in the Shaheen Bagh area. pic.twitter.com/EQJOWBzAxS
— ANI (@ANI) May 9, 2022
बुलडोज़र एक्शन के खिलाफ़ विपछी नेता और स्थानीय लोग एमसीडी के बुलडोजर के सामने बैठ गए। कई लोग एमसीडी और बीजेपी के खिलाफ नारे लगा रहे है। शाहीन बाग में अतिक्रमण के विरोध में बुलडोजर एक्शन लगातार चालू है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है।
Delhi | Locals continue to protest at Shaheen Bagh amid the anti-encroachment drive here. pic.twitter.com/JoXKV9d527
— ANI (@ANI) May 9, 2022
बुलडोजर के सामने बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता-
शाहीन बाग में बुलडोज़र एक्शन को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता और कई स्थानीय कार्यकर्ता इसपर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। उनका कहना है कि, बिना नोटिस के बीजेपी के इशारे पर कार्रवाई हो रही है। भाजपा गरीबों के घर पर बुलडोजर चला रही है, लेकिन हम यह होने नहीं देंगे। इस एक्शन से बीजेपी गरीबों के पेट पर लात मारने का काम कर रही है।
बुलडोजर एक्शन जारी-एमसीडी अधिकारी
एसडीएमसी के एक अधिकारी का कहना है कि, निगम अपना काम जारी रखेगा। हमारी टीम और अधिकारी (पुलिस फ़ोर्स) इसके लिए तैयार है। अधिकारी के अनुसार, तुग़लकाबाद, संगम विहार, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी या शाहीन बाग में जहां भी अतिक्रमण होगा, वहां बुलडोजर चलेगा।
मामला पंहुचा कोर्ट-
दिल्ली के शाहीन बाग में अतिक्रमण का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। एक वकील ने शाहीन बाग समेत दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में नगर निगम की तरफ से की जा रही कार्रवाई के खिलाफ मामला कोर्ट में रखा। अब शाहीन बाग में बुलडोजर चलाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। लेकिन कोर्ट ने शुरुआत में कहा कि, इस मामले में राजनीतिक दल आगे क्यों आए? इसके साथ ही, कोर्ट ने प्रभावित लोगों से हाईकोर्ट जाने को कहा है।