आम आदमी पार्टी ने प्रथम 'राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन' का आयोजन किया। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि 26 Nov 1949 को भारत की Constituent Assembly ने भारतीय संविधान को अपनाया था। लेकिन अगले 60 साल में इन पार्टियों और नेताओं ने उस संविधान की धज्जियाँ उड़ाईं, बेइज़्ज़ती की जिसके बाद भगवान को बीच में आना पड़ा और 26 Nov 2012 को ठीक 63 साल बाद AAP का गठन हुआ।
देखिये लाइव-
गुजरात में AAP का पेड़-
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि आज देश के 20 राज्यों में हमारे 1446 जनप्रतिनिधि हैं। ये हर राज्य में हमारे बीज हैं जो भगवान ने बोए हैं। दिल्ली और पंजाब में ये बीज पेड़ बन गए हैं और लोगों को छाया और फल दे रहे हैं। इससे पहले भगवान ने गुजरात में भी 27 बीज बोए थे जो पेड़ बनने वाले हैं। अब जल्द ही AAP की गुजरात में सरकार बनने वाली है।
उन्होंने कहा, AAP की 4 बातें जो विरोधियों के गले नहीं उतरत रही है। पहली- AAP की ईमानदार राजनीति, दूसरी- शिक्षा, इन्हें पहली बार School की बात करनी पड़ रही है, तीसरी- स्वास्थ्य सेवा, अब महौला क्लिनिक की चर्चा दुनिया भर में है, चौथा- Freebies, इनसे Free की रेवड़ी ना उगलते- न निगलते बन रही है।
AAP का सियासी वार-
सीएम केजरीवाल बोले, आम आदमी पार्टी 10 साल का छोटा सा बच्चा है। बचपन में ही श्री कृष्ण ने कई बड़े-बड़े राक्षसों का वध किया था। ठीक इसी तरह AAP भी कान्हा जी की तरह गंदी राजनीति करने वाली बड़ी पार्टियों का वध कर रही है। हम बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, महंगाई का वध कर रहे हैं।
फ्री सुविधाओं पर केजरीवाल ने कहा कि जो नेता जनता की फ्री की रेवड़ी के ख़िलाफ़ है, समझ जाना वो बेईमान है। वो अपने दोस्तों के क़र्ज़ माफ़ करना चाहता है, वो परिवार के घर भरना चाहता है, वो MLA ख़रीदना चाहता है। लेकिन जो बोले जनता को फ्री सुविधाएँ मिलनी चाहिए, वो ईमानदार है।
भ्रष्टाचार के नहीं, AAP के ख़िलाफ़-
एजेंसियों के एक्शन पर केजरीवाल ने कहा कि हमारे दिल्ली के MLAs के ऊपर 169 झूठे Case हो चुके हैं। हमारे विधायक 135 में बरी हो चुके हैं। अब जो 34 केस बचे हैं उसमें भी बरी हो जाएंगे। लेकिन इससे साफ़ है कि जो लाल क़िले से खड़े होकर कहते हैं कि मैं भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ रहा हूँ वो भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ नहीं, AAP के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर-गांव में Raid मारी गई लेकिन इन्हें कुछ नहीं मिला। पूरा लोकर छान मारा फिर भी इन्हें उसमें भी झुनझुना मिला। अब 5-7 लोगों के घर Raid की प्लानिंग की है ताकि कह सके कि मनीष के सहयोगी के घर से कैश मिला। लेकिन कोई भी भ्रष्टाचारी सुबह 6 बजे स्कूल के चक्कर नहीं मारता हैं।
इन्होंने सत्येंद्र जैन और अमनातुल्लाह खान को जेल में डाला। अब मनीष सिसोदिया को जेल में और कैलाश गहलोत पर रेड डालने वाले हैं। कई MLAs को जेल में डालेंगे लेकिन आप भी 3-4 महीने के लिए जेल जाने की तैयारी कर लो। अगर ये हिम्मत आ गई तो फ़िर ये हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।