ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

पोप फ्रांसिस पिछले कई दिनों से थे बीमार..!!

ईसाईयों के धरम गुरु पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। वेटिकन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी लीडर पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। आपको बता दें कि पोप 88 वर्ष के थे और किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। हाल ही में कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद वह ठीक होकर घर लौट आए।

पोप फ्रांसिस पोप फ्रांसिस को हाल ही में रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह जटिल लंग्स इन्फेक्शन से पीड़ित थे, जिसके कारण उनकी किडनी भी प्रारंभिक अवस्था में खराब हो गई थी। इससे पहले 2021 में उन्हें रोम के इसी जेमेली अस्पताल में 10 दिनों के लिए भर्ती कराया गया था।

वेटिकन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में ईस्टर सोमवार, 21 अप्रैल, 2025 को वेटिकन स्थित अपने निवास स्थान, कासा सांता मार्टा में निधन हो गया।”