प्रमोद सावंत ने लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हुआ। प्रमोद सावंत समेत आठ अन्य ने मंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा समेत कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद थे।

गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी 40 में से 20 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई। उसके बाद 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से बीजेपी के सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त हुआ। लेकिन जिज्ञासा थी कि मुख्यमंत्री पद किसे मिलेगा क्योंकि विश्वजीत राणे भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में थे। लेकिन अंत में भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर प्रमोद सावंत पर भरोसा जताया और उनके नाम पर मुहर लगा दी।

जानिए प्रमोद सावंत की कैबिनेट के बारे में -

प्रमोद सावंत के गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, उनके मंत्रिमंडल में विश्वजीत राणे, मौविन गोडिंडो, रवि नायक, नीलेश कैबराल, सुभाष सिरोडकर, रोहन खुंटे, गोविंद गौड़े और अतानासियो मोनसेरेट शामिल हुए।

जानिए सीटों का आकड़ा : 

गोवा विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और अन्य स्थानीय पार्टियों ने बीजेपी को बड़ी चुनौती दी थी। हालांकि, गोवा में बीजेपी फिर से सत्ता में आने में सफल रही। इस चुनाव में बीजेपी को 20, कांग्रेस को 11, आप को 2, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी को 3 और निर्दलीय को 3 सीटें मिली थीं।