भोपाल: राज्य शासन ने प्रशांत कुमार चतुर्वेदी को राज्य विद्युत नियामक आयोग का सदस्य नियुक्त कर दिया। इससे पहले मुकुल धारीवाल आयोग के सदस्य थे जिनके रिटायर होने पर यह नई नियुक्ति की गई है।
चतुर्वेदी ऊर्जा विभाग में उप सचिव रह चुके हैं तथा आयोग में सचिव भी रह चुके हैं। वे तकनीकी कार्य देखंगे। वर्तमान में आयोग में अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस एसपीएस परिहार हैं जबकि विधि मामलों के लिये विधि विभाग के रिटायर्ड प्रमुख सचिव गोपाल श्रीवास्तव सदस्य हैं।
केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया:
राज्य सरकार ने मप्र राज्य नीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं।