चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस में शामिल नहीं होने के फैसले के बाद प्रशांत किशोर ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लेकिन लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
लेकिन अब प्रशांत किशोर ने ट्विट करते हुए लिखा कि, मैंने कांग्रेस "Congress" में शामिल होने और चुनाव की जिम्मेदारी लेने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा, मेरे अनुसार गहरी जड़ें बना चुकीं संरचनात्मक समस्याओं को परिवर्तनकारी सुधारों के माध्यम से ठीक करने के लिए कांग्रेस को मेरी जगह नेतृत्व, सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।
I declined the generous offer of #congress to join the party as part of the EAG & take responsibility for the elections.
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) April 26, 2022
In my humble opinion, more than me the party needs leadership and collective will to fix the deep rooted structural problems through transformational reforms.
इससे पहले कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से आई प्रतिक्रिया में कहा गया कि, प्रशांत किशोर को ‘विशेषाधिकार प्राप्त कार्य समूह -2024’ का हिस्सा बनकर पार्टी में शामिल होने की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कही यह बात-
मीडिया में काफी खबरें थीं कि राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया में चल रही खबरों का खंडन किया है। सूरजवाला ने कहा कि प्रशांत किशोर ने खुद कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है।
Following a presentation & discussions with Sh. Prashant Kishor, Congress President has constituted a Empowered Action Group 2024 & invited him to join the party as part of the group with defined responsibility. He declined. We appreciate his efforts & suggestion given to party.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) April 26, 2022
प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा थी। सुरजेवाला के एक ट्विट के बाद ये चर्चाएं महज चर्चा बनकर रह गई। इस बीच कांग्रेस को लेकर प्रशांत किशोर की भूमिका स्पष्ट नहीं हो सकी।
सुरजेवाला ने मंगलवार (26 अप्रैल) को एक ट्वीट में बताया कि प्रशांत किशोर ने खुद कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने और उनके साथ 2024 के अभियान पर काम करने के मुद्दे को देखने के लिए एक समिति गठित की थी।
कुछ समय पहले ही 13 सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंप दी थी। सोमवार को कांग्रेस नेताओं की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने प्रशांत किशोर के पार्टी में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया था। हालांकि समिति में शामिल कई अन्य नेताओं ने उनका विरोध भी किया था। साथ ही पार्टी में उनकों लेकर कई तरह की शंकाएं भी थीं।
प्रशांत किशोर का कांग्रेस में शामिल होना लंबे समय से राजनीति में एक विषय बना हुआ था। एक ट्विट के बाद आज सारी संभावनाएं ठप हो गई। इस बीच, तेलंगाना राष्ट्र समिति के साथ इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के संबंधों ने भी किशोर और कांग्रेस के बीच दरार पैदा कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशांत किशोर ने खुद कहा कि वह कांग्रेस में हिस्सा नहीं लेंगे। लेकिन उन्होंने विस्तार से इसपर कोई जानकारी नहीं दी है।